फसल बीमा, केवाईसी और जैविक खेती पर किसानों को मिला मार्गदर्शन
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत मिठौरा विकास खंड के ग्राम बसंतपुर राजा में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुद्धा सर्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान व महिला किसान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में किसानों को मिलेट्स बाजरा, ज्वार, रागी आदि की खेती के महत्व, खेती में आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, फसल बीमा, केवाईसी और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिठौरा ब्लॉक के एडीओ एजी सतीश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि फसल लगाने के साथ-साथ किसानों को खेती की तकनीकी व आवश्यक संसाधनों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। समय-समय पर खाद, दवा और पोषक तत्वों का उचित प्रयोग ही बेहतर पैदावार की कुंजी है। किसानों को कृषि विभाग के विशेषज्ञों से सलाह लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। कृषि सहायक संतराज यादव ने कहा कि किसान बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच है, जिससे आपदा की स्थिति में फसल नुकसान की भरपाई हो सकती है। वहीं, केवाईसी पूरा कराकर किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को ग्राम पंचायत के किसान मित्र से संपर्क कर खेती की समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी। ग्राम प्रधान गिरिजेश पाठक ने जैविक खाद के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जैविक खाद और गोबर के प्रयोग से खेतों की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे मिट्टी की सेहत और पैदावार दोनों में सुधार होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गिरिजेश पाठक ने की, जबकि संचालन समाजसेवी दीपक चौहान ने किया। कार्यक्रम के समापन पर दीपक चौहान ने सभी अतिथियों और किसानो के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि सहायक संतराज यादव, रमईश पटेल, किसान मित्र केश्वर चौधरी, किसान सद्दाम अली, राम प्रकाश यादव, रुदल यादव, सुदामा सहानी, राजेश प्रसाद सुधा गौतम, रेनू गौतम, सुमित्रा, रेशमा गौतम सहित क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद रहें।
फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…
फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…
कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…
सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…
अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…
खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पहल पर एक माह तक चलेगा कुकरी और बेकरी प्रशिक्षण महराजगंज…