बरसात में दिखने लगा विकास कार्य, पूरे ग्राम पंचायत में है ऐसी हालात
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गौनरिया राजा में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़कों से त्रस्त ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। बार-बार शिकायतों और ग्राम प्रधान के आश्वासनों के बावजूद जब सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर कीचड़ में धान की रोपाई कर प्रशासन को जगाने की कोशिश की।
इस विरोध प्रदर्शन में चंदन वर्मा, सत्यम पटेल, देवेंद्र वर्मा, गणेश गौड़, गोधन विश्वकर्मा, चंचल पटेल, चेलम भारती, दीपक, विनय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं ग्रामीणों का आवागमन भी बाधित हो जाता है। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन चुका है। एंबुलेंस भी इस सड़क पर नहीं आ पाता है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…
पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…
AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…
मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…
व्यंग्य: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी! चयनकर्ताओं के फैसले, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और आलोचनाओं…
डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ते रोजगार के बीच श्रमिकों को बीमा, स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व लाभ और…