बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर स्टाइल मारना एक युवक को भारी पड़ गया। अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर उसे वायरल करना युवक को जेल की सलाखों तक ले गया। नगरा पुलिस ने उसे तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अमित यादव, सिपाही रत्नेश कुमार और बृजमोहन क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान गोठाई तिराहे पर उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचा के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जुड़नपुर निवासी अखिलेश यादव (उम्र 21 वर्ष), पुत्र महेंद्र यादव को गड़वार मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…