भाजपा ने किया वक्फ बोर्ड संशोधित अधिनियम जन जागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘आभारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधित अधिनियम के जनजागरण अभियान के संबंध में जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में किये गये ऐतिहासिक संशोधनों को लेकर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत ” गरीबों का हक, सिर्फ गरीबों को मिलेगा। ” यह अभियान जनता के बीच पारदर्शिता, न्याय और सबके लिए समान अधिकार के संकल्प को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पहले वक्फ बोर्ड पर भूमाफियाओं का कब्जा था। गरीब मुस्लिमों को कोई फायदा नहीं मिलता था।
कार्यशाला के माध्यम से वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता, जनजागरण और न्यायपूर्ण व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
वक्फ बोर्ड की हजारों संपत्तियाँ आज भी आमजन की पहुँच से बाहर हैं।
जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पारित यह विधेयक वक़्फ़ बोर्ड में मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी 9 मई तक वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाएगी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर वक़्फ कानून की सही जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला का संचालन कौशलेश सिंह दीपू और जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, विधायक गणेश चौहान, विधायक अंकुर राज तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक नेता शंभू नाथ तिवारी, डॉ. सत्यपाल पाल, सुधांशु सिंह, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, अशोक यादव, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल ने जज्जी , कन्हैया वर्मा
सहित अन्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

6 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

6 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

9 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

9 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

9 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

10 hours ago