राष्ट्रीय पक्षी मोर का राजकीय सम्मान के साथ भाजपाइयों ने किया अंतिम संस्कार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित सिधवल ग्राम पंचायत में अज्ञात वाहन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जनपद के रतनपुरा प्रखंड का दक्षिणांचल क्षेत्र सिधवल वनोंपयोगी क्षेत्र है, जहां के जंगलों में निर्द्वन्द रूप से राष्ट्रीय पक्षी मोर विचरण करते हैं। शनिवार की प्रातः काल एक मोर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे मोर गंभीर रूप से घायल होकर के तड़पने लगा। जिसे सबसे पहले सिधवल ग्राम पंचायत के प्रमुख समाजसेवी ओम प्रकाश यादव ने उसे तड़पते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस चौकी प्रभारी श्याम जी यादव को दी। तो चौकी प्रभारी श्याम जी यादव पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट डॉक्टर जे के पाल को लेकर के मौके पर पहुंच गए, और वहां इसका विधिवत उपचार शुरू हुआ। परंतु काफी प्रयास के बावजूद भी राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया नहीं जा सका। राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल होने की सूचना भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव उर्फ दीपू लाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर आनन फानन में मौके पर पहुंच गए, और पुलिस के देखरेख में राष्ट्रीय पक्षी मोर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। राष्ट्रीय पक्षी मोर के आकस्मिक मौत से पूरा गांव दुखी था। ग्रामीणों की भीड़ के बीच में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।

Karan Pandey

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

2 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

15 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

19 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

19 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

19 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

19 hours ago