
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश से आए आरक्षण विरोधी बयान से चिढ़कर महायुति के नेताओं और उसके कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई में जगह-जगह बड़े पैमाने पर आंदोलन किया। इस दौरान महायुति के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया।
इसी कड़ी में चेंबूर के डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर उद्यान के समक्ष भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर दक्षिण मध्य मुंबई, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व नगर सेविका आशा मराठे, सिद्धार्थ कांबले, श्रीनिवास शुक्ला, राजश्री पालांडे, सुभाष मराठे, अनिल ठाकुर, ओमप्रकाश चौहान, विष्णू गमरे के अलावा महायुति के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
More Stories
चर्मोद्योग महामंडल के बकाया कर्ज माफ करने की मांग को लेकर आजाद मैदान में सांकेतिक आंदोलन
हत्या और जबरन वसूली के 30 से अधिक मामलों में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी को किया गिरफ्तार
मनपा अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण