भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में विविध कार्यक्रम संपन्न

भाटपार रानी/मैरवा/सिवान (राष्ट्र की परम्परा)

बिहार के मैरवा में भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मैरवा प्रखंड के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंडर 14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता,हॉकी प्रतियोगिता सहित हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के निर्देशानुसार अंतर विद्यालय बालक एवं बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया वहीं जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की सचिव सलमा खातून ने बताया हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के महासचिव राणा प्रताप सिंह के द्वारा बिहार के प्रत्येक जिलों को निर्देशित किया गया था कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर हैंडबॉल पखवाड़ा का आयोजन किया जाये. उनके निर्देशन पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में हैंडबॉल एसोसिएशन आफ सीवान द्वारा मैरवा के आधा दर्जन के करीब मिडिल और हाई स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया फाइनल मैच उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर एवं राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय के बीच खेला गया जिसमें राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय की टीम 10-4 से विजेता रही जबकि बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय धमौर एवं आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मैरवा के बीच में फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय धमौर की टीम 5-3 से विजेता रही विजेता रही टीम को मैरवा के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रफीक अंसारी और चनौर के विज्ञानानंद केन्द्रीय विद्यालय के हिंदी विभाग के शिक्षक शत्रुघ्न कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से विजेता ट्रॉफी प्रदान किया इस अवसर पर अभीषेक कुमार शर्मा, विवेक कुमार सिंह, राजन कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी, चंदा कुमारी, निशा कुमारी ,राष्ट्रीय एथलीट उषा कुमारी, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी, खुशबू कुमारी यादव सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे.

rkpnews@desk

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

7 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

7 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

7 hours ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

7 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

7 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

8 hours ago