बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड देसही देवरिया के ग्राम पंचायत पुरैनी में शुक्रवार को जिपंस देवरिया एवं विशेष आमंत्रित सदस्य सपा राज्य कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश कमलेश पांडेय ने प्यार ही जीवन है फिल्म की शूटिंग का भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया।इस दौरान उपस्थित लोगों एवं कलाकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म का नाम निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादाई होगा।क्योंकि जीवन में अगर प्यार की भावना नहीं है, तो जीवन वेकार है।श्री पांडे ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण कुमार धन्यवाद देते हुए कहा कि इन्होंने समाज में बढ़ते हत्या, लूट ,बलात्कार एवं आक्रोश पर विराम लगाने के लिए उन्होंने एक शानदार फिल्म प्यार ही जीवन है का शुरुआत पथरदेवा विधानसभा के विभिन्न स्थलों पर करने का काम किया है।जिसको देखकर हमारी ग्रामीण प्रतिभाएं भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्राप्त करेगी।फिल्म के अभिनेता अभिलाष कुमार एवं अर्जुन कुमार अभिनेत्री की भूमिका में आरती शर्मा एवं मीना निषाद की भूमिका भी बहुत शानदार दिख रही है।फिल्म में कॉमेडियन के रूप में वाराणसी के साहब लाल धारी का रोल अपने आप में एक मिसाल है।वही अन्य कलाकार गुड़िया मिश्रा, दिलीप मिश्रा,जेलर चौहान,राजकुमार प्रधान,सुरेंद्र चौहान, सुरेंद्र शाक्य सहित बड़ी संख्या में कलाकारों का प्रदर्शन सराहनीय है।उन्होंने फिल्म के सभी कलाकार साथियों का इस कर्मभूमि को चयन करने पर बधाई एवम शुभकामना दी।इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान चित्रसेन दूबे,विश्वनाथ दूबे,तेज प्रताप यादव,गंगासागर,धर्मराज कुशवाहा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…