बीईओ ने बंद कराया बिना मान्यता का विद्यालय

राजापाकड़/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l पडरौना ब्लॉक के बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद करने के लिए अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत बीईओ ने बिना मान्यता के एक विद्यालय को बंद कराया, इससे अमान्य विद्यालयो में हड़कंप मच गया।
बीईओ ने गुरुवार को औचक निरीक्षण करते एम ए पब्लिक स्कूल जंगल बनवीर पहुंचे । प्रबंधक से विद्यालय की मान्यता का कॉपी मांगने पर पता चला कि इस विद्यालय की मान्यता 1 से 5 तक अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मदरसा के नाम पर दी गई है। लेकिन मौके पर यह विद्यालय कक्षा 8 तक चलता पाया गया। जिस पर बीईओ ने तत्काल कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं बंद कराते हुए वहां नामांकित 130 बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषद विद्यालय में करने के निर्देश दिए।

बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद कराते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

4 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago