जहानाबाद(राष्ट्र की परम्परा) बिहार में नदियों का जलस्तर इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है, जिसके चलते डूबने की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को रक्षाबंधन से एक दिन पहले जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र में मोरहर नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरोच गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी नन्हकी कुमारी (23) अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके, शकुराबाद, भाई को राखी बांधने आ रही थी। शकुराबाद स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पुल पर चलते समय उनका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरीं।
मां को पानी में डूबता देख मासूम बेटा शोर मचाते हुए दौड़कर शकुराबाद थाना पहुंचा और थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह को घटना की जानकारी दी। पुलिस की पहल पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना से ससुराल और मायके दोनों जगह मातम पसर गया है। मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह राखी बांधने के लिए उत्साहित होकर घर से निकली थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…