बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

एक -दूसरे को केक खिलाकर गाजे- बाजे के साथ रैली निकाल मनाया बाबा साहब का जन्मदिन

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का 133 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लोगों ने मनाया। अलग-अलग ग्राम पंचायतों में सुबह से ही गांव के नवयुवक अपनी अपनी बाइकों को लेकर उस पर बाबा साहब का झंडा लगाकर बाइक रैली निकाला ।वही बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती पर गांव की महिलाओं और बच्चियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी अपने हाथों में अम्बेडकर का झंडा लेकर नारे लगाते हुए पुरे गांव में पैदल मार्च करते हुए सभी को यह सन्देश दिया कि सभी लोग बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास करें। सभी को बराबर का समान अधिकार दिलाने वाले महापुरुष डॉ भीमराव अम्बेडकर है। बताते चलें कि ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया, पडौली, दोगहरा ,अमहवां सहित कई गांवों में लोगों ने बड़े ही धूम-धाम से भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन मनाया हजारों की संख्या में गांव की महिलाएं सहित तमाम लोगों ने डीजे पर थिरकते हुए विशाल रैली भी निकाला जिसमें सैकड़ो छोटे बड़े वाहन शामिल रहे। इस दौरान अपने अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहें। इस दौरान राम वेलास भारती, विकास गौतम, मनोज भारती, अर्जुन, अकबर अली, वरुण, सुग्रीव सहानी ,अखिलेश गौतम, मंजू देवी, शोभा, मीरा ,राजकुमारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

22 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago