मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली

निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) खंड शिक्षा अधिकारी भाटपार रानी के निर्देशन में न्याय पंचायत बेलपार पंडित के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कंपोजिट विद्यालय भाटपार रानी में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया जो नगर के विभिन्न मोहल्ले से निकलते हुए, अपने नारों से मतदाताओं को जागरूक करते हुए टाउन एरिया ऑफिस पर पहुंची । एकत्र लोगों को जागरूक करते हुए दीपक यादव द्वारा बताया गया की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत चुनाव आयोग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसमे दिनांक 25 एवं 26 नवंबर को तथा 2 एवं 3 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जायेगा जिसमे 18 वर्ष के युवा मतदाता बन कर लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्यौहार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते है तथा एक स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण कर सकते है।प्राथमिक विद्यालय लाखोपर तथा बेलपर पंडित में भी इसी प्रकार से रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया, कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय टीकमपार में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रैली में नगर पंचायत भाटपार रानी के सुपरवाइजर संदीप खरवार, शिव गुप्ता, बीएलओ रवि प्रकाश पांडेय,विवेक कुमार,अनिल कुमार,कृष्णा यादव,संजीत गुप्ता,राकेश सिंह उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

1 hour ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

2 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

2 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

2 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

3 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

3 hours ago