Categories: Sportsखेल

एशिया कप फाइनल 2025: पाकिस्तान 146 पर ऑलआउट, भारत को मिला 147 रनों का लक्ष्य; कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पूरी 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर कुलदीप यादव, जिन्होंने घातक स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

कुलदीप यादव का जलवा, बुमराह-चक्रवर्ती भी चमके

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

पाकिस्तान की ओर से केवल टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ही कुछ खास कर सके।

साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए और अर्धशतक लगाया।

फखर जमां ने 46 रन की पारी खेली।

सैम अयूब 14 रन बनाकर आउट हुए।

इसके अलावा कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

कप्तान सलमान आगा (8), हुसैन तलत (1), मोहम्मद नवाज (6), हारिस रऊफ (6) रन बनाकर लौटे।

मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ खाता भी नहीं खोल पाए।

अबरार अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत के सामने आसान लक्ष्य

पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रन पर सिमटने के बाद अब भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत है और शुरुआती विकेट बचा लिए तो यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

10 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

11 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

11 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

11 hours ago