हर्षोल्लास संपन्न हुआ अश्वमेध यज्ञ

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)l जिले के दोहरी घाट की सरयू नदी के तट पर स्थित मातेश्वरी धाम पर, अश्वमेध यज्ञ का समापन 28 फरवरी को देर रात हर्षोल्लास के साथ हुआ ।
यह यज्ञ 21 फरवरी को प्रातः काल 10:00 बजे कलश यात्रा व शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त गणों ने सम्मिलित होकर, जय जयकार लगाए वही यह कलश यात्रा मातेश्वरी धाम से प्रारंभ होकर दोहरीघाट बड़हलगंज के विभिन्न स्थानों से होते हुए, वापस आकर यज्ञ स्थली पर समाप्त हुई। यज्ञ में कथा वाचकों ने कथा के माध्यम से भक्तों को भावविभोर कियाl

इस यज्ञ में भक्तों की देखरेख के लिए विभिन्न हॉस्पिटलों के डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया था, जिसमें स्टाल लगाकर विभिन्न डाक्टरों द्वारा अनेक मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी जा रही थी।स्वास्थ्य सेवा में मुख्य रुप से जनसेवा केंद्र हॉस्पिटल के डॉक्टर रमेश चंद्र व रामरती हॉस्पिटल के डॉक्टर एच एन पटेल तथा डॉ चौबे सहित तमाम डॉक्टर मौजूद रहे, वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से हर कदम पर महिला व पुरूष कांस्टेबल लगाकर शांति व्यवस्था बनाए गई थी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

3 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago