बसों में बैठने के लिए यात्रियों को परेशानियों का करना पड़ा सामना

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l भिवंडी शहर जो कपड़ा उद्योग के लिए एशिया में अपना स्थान रखता है। भिवंडी शहर में भारत के सभी प्रांत के लोग आकर यहां आकर रहते है, और फैक्ट्रियों में काम करते हैं तथा अपनी और अपने परिवार का जीविका चलाते हैं। अतः इन तमाम खूबियों के वजह से इसे मिनी भारत भी कहा जाता है। इस शहर का क्षेत्रफल लगभग 26 किलोमीटर चौरस है।

इस शहर में राजनोली नाका, अंजुर फाटा, नदी नाका, खाड़ी पार, कारीवली रोड, नरपोली, चाबिंद्रा, जो भिवंडी का प्रवेश द्वार है। शहर में लगभग 15 से 16 लाख लोग रहते हैं। ऐसे हालात में भिवंडी से लगभग दो से ढाई लाख लोग अपने नौकरी व व्यवसाय के लिए मुंबई, ठाणे, कल्याण, मीरा भायंदर, वसई, नवी मुंबई, पनवेल, कसारा, वाड़ा, आठ गांव, आसन गांव, पडघा, बृजेश्वरी, शाहपुर, आदि इलाकों में तथा लंबी यात्रा के लिए यातायात साधनों पर निर्भर हैं। ऐसे हालात में भिवंडी के एसटी स्टैंड में बसों की संख्या कम होने के कारण तथा महानगरपालिका में यातायात की व्यवस्था ना होने के कारण, यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
औद्योगिक नगरी भिवंडी शहर एक घनी आबादी वाले शहरों में अपना स्थान रखता है, ऐसे में यातायात सुविधा ना होने के कारण लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
भिवंडी में एक सांसद, तीन विधायकों, ९० नगर सेवकों, ग्राम पंचायत सदस्यो, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, की एक लंबी कतार होने के बाद भी यहां के नागरिकों को सरकारी यातायात की सुविधाओ के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भिवंडी महानगरपालिका यदि जनता को यातायात सुविधा प्रदान करती है तो, मनपा को आर्थिक लाभ के अलावा, यहां के निवासियों को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है। कई सामाजिक संघटन तथा यहाँ के निवासियों ने, भिवंडी महानगरपालिका से माँग करते हुए कहा कि, यातायात सेवा को यथा शीघ्र शुरू करते हुये महानगरपालिका एक जनकल्याणकारी कार्य करे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

7 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

7 hours ago

बघौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…

7 hours ago

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…

7 hours ago

साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का आज होगा विमोचन

प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम छूटा तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…

8 hours ago