खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न अधिष्ठानों से लिया सेम्पल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l अभिहित अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ व जिलाधिकारी, कुशीनगर के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के अवसर पर आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु, मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत उपजिलाधिकारी तहसील-हाटा के निर्देशन में में बुधवार को हाटा बाजार में सघन अभियान चलाकर, खाद्य कारोबारकर्ताओं के दुकानों एवं निर्माण स्थलों की जाॅच की गई। उन्हे परिसर को स्वच्छ रखने, खाद्य पदार्थो को ढ़ककर विक्रय हेतु प्रदर्शित करने व विशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए गए। मौके पर मिलावट की आंशका के आधार पर निम्न वर्णित खाद्य पदार्थो के नमूनें जाॅच हेतु संग्रहित किये गए। जिन दुकानों पर सैम्पलिंग किया गया जो इस प्रकार से है बिरू कुशवाहा पुत्र सहदेव राम जानकी मंदिर हाटा से बेसन, राम कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद सब्जी मण्डी हाटा से काजू, माॅ भगवती स्वीट, कारखाना से सर्विस रोड हाटा से खोवा का नमूना लियाl
सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सच्चिदानन्द गुप्ता, पंकज कुमार कन्नौजिया, बृजेश कुमार, सम्मिलित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

2 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago