कुशभौना मे आयोजित हुआ पशु आरोग्य शिविर

शिविर में 227 पशुओं का हुआ ईलाज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पंडित दीन दयाल पशु आरोग्य शिविर मेले का आयोजन शनिवार को कुशभौना ग्राम मे आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी व संयोजक पशु चिकित्साधिकारी डॉ० अंकित वर्मा रहे। शिविर मे पंजीकृत 227 पशुओं का टीकाकरण व उपचार किया गया।
शिविर में मौजूद पशु पालकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार पशु पालकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही पशु पालन को बढ़ावा देने के लिये अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है।उन्होंने पशु आरोग्य शिविर के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पशु पालकों को सीधा व सुगम लाभ पहुचाना है।शिविर मे पशुपालक आसानी से अपने बीमार मवेशियों का इलाज व टीकाकरण सुगमता से करा सकते है।कार्यक्रम संयोजक पशु चिकित्साधिकारी डा.अंकित वर्मा ने बताया की पशु आरोग्य मेले मे कुल 227 पंजीकृत पशुओ का टीकाकरण, उपचार,कृमिनाशक दवा पान किये जाने के साथ ही जांच कर दवायें वितरित की गई। इस अवसर पर उन्होंने पशु पालकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर डा0 सुखदेव सिंह,डा0 विकास पाण्डेय,विक्रम प्रताप सिंह,कृष्णदेव द्विवेदी,पैरा वेट उपेंद्र कुमार मिश्रा,शिवमोहन सहित पशु पालक सुनील मिश्रा, रमेश चन्द्र तिवारी,दिनेश लोधी,राजनारायण तिवारी,श्यामलाल,दीप नरायन आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

2 minutes ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

7 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

7 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

8 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

8 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

8 hours ago