विज्ञान की भाषा में इस घटना को ‘सन हेलो’ कहा जाता है
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l शुक्रवार को आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखने को मिलाl जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना। जिसे विज्ञान की भाषा में इस घटना को ‘सन हेलो’ कहा जाता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह आसमान में कभी-कभी दिखने वाला अद्भुत नजारा है। इसमें सूरज के चारों ओर एक इंद्रधनुषीय घेरा बन जाता है। वातावरण में मौजूद बर्फ के लाखों क्रिस्टलों में से सूरज की रोशनी परावर्तित होती है तो इससे ‘सन हैलो’ नामक का खगोलीय नजारा दिखाई देता है।
जब सूरज के चारों ओर एक छल्ले जैसी आकृति बन जाती है तो इसे सन हेलो कहा जाता है। यह एक साधारण वायुमंडलीय घटना है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब सूरज धरती से 22 डिग्री के कोण पर होता है तो आसमान में मौजूद सिरस क्लाउड (ऐसे बादल जिनकी परत काफी पतली हो) में मौजूद पानी और बर्फ के कणों से होने वाले परावर्तन की वजह से ऐसी आकृति दिखाई देती है।
वैज्ञानिक कहते हैं कि भारत में इस तरह की घटनाएं काफी दुर्लभ हैं लेकिन ठंडे देशों में यह घटना बेहद सामान्य है। जब सूरज के आसपास नमी भरे बादल होते हैं और वह पानी क्रिस्टल की तरह काम करता है तब यह घटना होती है। यही वजह है कि ठंडे देशों में सन हेलो दिखना बेहद आम होता है।
सम्बन्धित वीडियो देखें 👇👇
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला, सात सूत्री मांग पत्र…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार”…
सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध वानखंडी नाथ नागेश्वर नाथ…
महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…