Categories: Uncategorized

आजमगढ़ में पूर्व मंत्री अंगद यादव सहित चार को आजीवन कारावास

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज ओमप्रकाश शर्मा तृतीय ने पूर्व मंत्री अंगद यादव सहित चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बहुचर्चित अधिवक्ता राजनारायण सिंह हत्याकांड में पूर्व मंत्री अंगद यादव, सुनील सिंह, अरूण यादव और शैलेश उर्फ टेनी को कोर्ट ने दोषी पाया है। साथ ही कोर्ट ने इन चारों आरोपियों पर 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। बताते चलें कि छः जनवरी 2023 को पूर्व मंत्री की सिधारी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 40 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई थी।
विदित हो कि 19 दिसंबर 2015 को कांग्रेसी नेता अधिवक्ता राजनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप पूर्व मंत्री अंगद यादव पर लगाया गया था। हत्याकांड के कुछ दिन बाद अंगद यादव ने सिधारी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था,हत्या की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब राजनारायन सिंह सुबह टहलने के लिए निकले थे। बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक राजनारायण सिंह की पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री अंगद यादव एवं बरदह क्षेत्र के सम्मोपुर ग्राम निवासी सुनील सिंह व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

5 minutes ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago