चिकित्सा और खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. डी.के. पाण्डेय को मिला राष्ट्रीय सम्मान

वरिष्ठ स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. डी.के.पाण्डेय को “एक्सीलेंट थॉट एक्सपीरियंस अवार्ड”, देवरिया में खुशी की लहर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।देवरिया जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब जिले के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. डी.के. पांडेय को भू-स्वतंत्रता भवन, बीएचयू में आयोजित गरिमामय समारोह में “एक्सीलेंट थॉट एक्सपीरियंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके चिकित्सा क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान, खेल चिकित्सा में विशेषज्ञता और समाज के प्रति समर्पित सेवाओं को देखते हुए प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें – “सत्य, करुणा और विष्णु-भक्ति: कलियुग के लिए शास्त्रोक्त अमर संदेश”

सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा जगत के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी एवं विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने डॉ. पांडेय को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने जिले का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस अवसर पर डॉ. बिपिन बिहारी शुक्ला, डॉ. जे.एन. पांडेय, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. गुलाम रसूल, डॉ. शांतनु जायसवाल, डॉ. नवेंदु राय, डॉ. पवन त्रिपाठी, डॉ. गिरजेश मिश्रा, डॉ. मनीष तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

ये भी पढ़ें – स्वदेशी चेतना यात्रा का मगहर में भव्य स्वागत, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश

रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. डी.के. पांडेय ने खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों को आधुनिक फिजियोथैरेपी के माध्यम से नई ऊर्जा और दिशा दी है। वहीं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभय मणि त्रिपाठी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी उन्हें सम्मान प्राप्ति पर शुभेच्छाएँ प्रेषित कीं।
इसके अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ. पांडेय की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे देवरिया जिले के लिए गर्व की बात है।
डॉ. डी.के. पांडेय ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह अवार्ड उन्हें समाज और खेल चिकित्सा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी सहयोगियों, मरीजों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

8 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

8 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

8 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

8 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

8 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

9 hours ago