सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध वानखंडी नाथ नागेश्वर नाथ मठ के प्रांगण में इस वर्ष भव्य सहभोज का आयोजन किया गया। पर्व की शुभता और आस्था के बीच क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभोज में भाग लिया। सुबह से ही मठ परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को क्रमवार सहभोज में शामिल कराया। इसी क्रम में दुहा बिहरा स्थित परमधाम आश्रम में भी सहभोज का आयोजन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। आश्रम के प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और संतो-महात्माओं के सान्निध्य में सहभोज का पुण्य लाभ लिया। आयोजन के दौरान मठ अध्यक्ष उड़िया बाबा ने अपने आशीर्वचन देकर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति के महत्व, दान-पुण्य तथा सामाजिक समरसता की भावना को समझने और अपनाने का आह्वान किया। विशेष यह रहा कि पहली बार उड़िया बाबा ने आश्रम में उपस्थित संतों को स्वयं अपने हाथों से आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पहले आश्रम में ईश्वर दास ब्रह्मचारी मोनी बाबा अपने शिष्यों को आशीर्वचन दिया करते थे। उनके उत्तराधिकारी के रूप में उड़िया बाबा द्वारा संतों और श्रद्धालुओं को दिया गया आशीर्वाद उपस्थित लोगों के लिए अत्यंत भावुक व सौभाग्यपूर्ण क्षण रहा। आयोजन की सफलता में मठ समिति, स्थानीय ग्रामीणों और सेवा दल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…