ऑपरेशन प्रहार के तहत देवरिया पुलिस की बड़ी सफलताङ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थाना श्रीरामपुर पुलिस ने 144 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान बंकुल रोड, टोला अहिबरन राय के पास की गई।
पुलिस टीम ने दो मोटरसाइकिलों पर लदी दो बोरियों से कुल 16 पेटी अवैध देशी शराब ब्रांड बंटी बबली बरामद की। प्रत्येक पेटी में 45 पाउच (200 एमएल प्रति पाउच) पाए गए। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान प्रीतम कुमार और आदर्श कुमार के रूप में हुई है, दोनों बिहार राज्य के निवासी हैं और लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग शराब के अवैध परिवहन में किया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago