नेताजी जयंती पर नागरिक सुरक्षा को लेकर विशेष मॉकड्रिल

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को जनपद औरैया में ब्लैक आउट और मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों, सिविल डिफेंस एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में यह मॉकड्रिल शाम 6 बजे शुरू होगी। निर्धारित समय पर सायरन बजाकर चेतावनी दी जाएगी, जिसके बाद ब्लैक आउट लागू होगा। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा रोड लाइटें बंद कराई जाएंगी तथा आसपास के घरों और दुकानों की बिजली 15 से 20 मिनट के लिए बंद रहेगी।
मॉकड्रिल के दौरान नागरिकों को हवाई हमले, आपदा या अन्य आपात स्थितियों से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें घायलों को प्राथमिक उपचार, सिविल डिफेंस सहायता, फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की प्रक्रिया, बड़ी आग की स्थिति में फायर टेंडर के उपयोग तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago