मकर संक्रांति पर डीएम–एसपी ने गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई खिचड़ी, मेला व्यवस्था का लिया जायजा

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक के साथ गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर परंपरागत रूप से खिचड़ी अर्पित की। दोनों अधिकारियों ने गुरु गोरखनाथ का विधिवत दर्शन–पूजन कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्वाह्न मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजन के उपरांत मंदिर परिसर एवं चौक खिचड़ी मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेला परिसर में लगाए गए हेल्थ कैंप का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि 24 घंटे चिकित्सकों की टीम आवश्यक स्टाफ व पर्याप्त दवाओं के साथ तैनात रहे, ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके।
उन्होंने मेले में आमजन की सुविधा के लिए स्थापित प्रमुख स्टालों, नियंत्रण कक्ष व अन्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परिसर में निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी सफाईकर्मियों की वर्दी में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला कैंप कार्यालय में बैठक कर मेला व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है और अब तक कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क, सक्रिय और समन्वय के साथ कार्य करते हुए खिचड़ी मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

1 hour ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

1 hour ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

2 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

2 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

2 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

3 hours ago