वांछित दुष्कर्म व आईटी एक्ट का आरोपित बैरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोकटी थाने में पंजीकृत दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक तीन जनवरी को एक वादिनी द्वारा दोकटी थाना क्षेत्र में तहरीर दी गई थी, जिसमें मनोज यादव पुत्र भुवन यादव, निवासी इब्राहिमाबाद थाना बैरिया, बलिया पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। वादिनी ने आरोप लगाया कि अभियुक्त ने उसके साथ अनैतिक कृत्य किया और विरोध करने पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, अभियुक्त द्वारा लगातार दुष्प्रचार और भयादोहन किए जाने से पीड़िता मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। पीड़िता की शिकायत पर दोकटी थाना पुलिस ने मनोज यादव के खिलाफ धारा 64/351(3) बीएनएस तथा 67ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू की। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में बैरिया थाना क्षेत्र के निरीक्षक अपराध अशोक दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षियों को शामिल कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाने लगी। पुलिस टीम को उस समय सफलता मिली जब मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त मनोज यादव इब्राहिमाबाद स्थित फायर ब्रिगेड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया है। सूचना मिलते ही निरीक्षक अपराध अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह टीम मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सतर्कता के कारण वह पुलिस के चंगुल से निकल नहीं सका।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ की, जिसमें उसने मामले से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आईटी एक्ट के मामलों में साइबर अपराध शाखा के साथ समन्वय कर दोषियों को कठोर दंड दिलाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध बैरिया अशोक दत्त त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, मुख्य आरक्षी प्रमोद पासवान, आरक्षी धर्मेंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

4 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

4 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

4 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

4 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

5 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

13 hours ago