चोरी की बाइक समेत अभियुक्त गिरफ्तार

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तरकुलवा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर बसंतपुर धूसी पुलिया के पास से तिलक समारोह से चोरी गई बाइक समेत अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश कर रही थी। कुशीनगर जनपद के चौरा खास थाना अंतर्गत शंकर पटखौली निवासी सूरज प्रजापति पुत्र पौहारी प्रजापति 7 मार्च को देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा गांव में एक तिलक समारोह में सम्मिलित होने गए थे।जहां तिलक समारोह से उनकी बाइक चोरी हो गई।काफी खोजबीन करने के उपरांत जब बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि उसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी की मुकामी थाने में पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्त चोरी की बाइक को कुशीनगर जनपद में बेचने के लिए जा रहे हैं।पुलिस मुखबिर खास की बातों पर विश्वास कर बसंतपुर धूसी पुलिया के पास से चोरी की बाइक समेत प्रशांत गुप्ता उर्फ कल्लू 20 वर्ष पुत्र हरिलाल निवासी रतनपुरा एवं बाल अपचारी करन प्रसाद 16 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र प्रसाद निवासी भगौना टोला पचरुखिया को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक को बरामद कर जेल भेज दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

6 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

6 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

6 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

7 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

10 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

11 hours ago