निजी स्कूलों की मनमानी वसूली के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन, डीएम ऑफिस पर हंगामा

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)

निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी वसूली और अन्य मांगों को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से वार्ता की असफल कोशिश के बाद मामला गर्मा गया। अभाविप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी ने उन्हें डांटकर चेंबर से बाहर निकाल दिया। इससे नाराज छात्र बारिश में भीगते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और घंटों तक जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। धरना स्थल पर पहुंचे शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस व धक्का-मुक्की हुई। वायरल वीडियो में कोतवाल को यह कहते सुना जा सकता है, “डीएम साहब के खिलाफ टिप्पणी करेंगे तो कार्रवाई होगी।” जवाब में एक छात्र नेता ने कहा, “आप गिरफ्तार कर लीजिए।” कोतवाल का कथन “धक्का-मुक्की नहीं, घसीटते हुए ले जाएंगे” मामले को और गरमा गया।
इसी बीच, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि “कार्यालय में लोग पहले से मौजूद थे और गैलरी में कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे। हमने किसी का अपमान नहीं किया है धरने में जिला सह संयोजक अभिषेक यादव, नगर मंत्री अंकित ठाकुर, जिला संगठन मंत्री ऋषभ, रवि गुप्ता, अतुल मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, शानू शर्मा सहित सैकड़ों अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सिविल चौकी प्रभारी गिरीजेश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

5 minutes ago

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

19 minutes ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

1 hour ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

1 hour ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

2 hours ago