इटहिया सावन मेले में बड़ा हादसा टला, मौत के कुएं में असंतुलित होकर गिरा बाइक चालक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में सावन मेले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मौत के कुएं में करतब दिखा रहा एक युवक बाइक से असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। यह हादसा तब हुआ जब सैकड़ों दर्शक मौत के कुएं का रोमांचक नजारा देख रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करतब के दौरान बाइक की गति तेज थी और संतुलन बिगड़ने पर युवक सीधा कुएं की सतह पर जा गिरा। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी बाइक बिना चालक सवार के दीवारों पर करीब घंटों तक चक्कर लगाती रही, जिससे खड़े दर्शकों में हड़कंप मच गया। कई लोग डर के मारे पीछे हटते समय गिरते-गिरते बचे। मेला आयोजकों और मौके पर मौजूद कुछ साहसी युवकों ने घायल युवक को बाहर निकाला। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना ने मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। न तो मौके पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी थे, न ही मेडिकल टीम की व्यवस्था दिखाई दी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, वरना सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

32 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

44 minutes ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

49 minutes ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

56 minutes ago

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

1 hour ago

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

1 hour ago