एक महिला की शिक्षा पुरुष की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है -मौलाना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नगर के मोहल्ला सालारगंज स्थित मदरसा आमिना लिल्बनात में वार्षिक जलसा का आयोजन किया गया l जिसमें छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।जलसा की अध्यक्षता मौलाना सिराज मदनी ने की जलसा का उद्घाटन हाफिज सुफियान की तिलावत ए कुरआन ए करीम से किया गया । हाफ़िज़ सगीर अहमद ने संचालान किया । मदरसा सुल्तान उलूम मीरपुर कस्बा और मदरसा आमिना लिल्बनात के संस्थापक एवं प्रबंधक मौलाना सिराज अहमद मदनी ने कहा कि , ज्ञान एक प्रकाश है जिसे हर इंसान को प्राप्त करना चाहिए।मौलाना मदनी ने कहा कि मां की गोद बच्चे का पहला मदरसा है। एक महिला की शिक्षा और प्रशिक्षण एक पुरुष की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है। घर को स्वर्ग का मॉडल बनाती है l जैसे पुरुष घर की रक्षा करता है ।उसी तरह पत्नी घर की रक्षक होती है। जब आप एक लड़के को पढ़ाते हैं lतो एक लड़का ही पढ़ता है। लेकिन जब आप एक बेटी को शिक्षित करते हैं l तो ऐसा लगता है जैसे आप एक पीढ़ी को शिक्षित बनाते हैं। मदरसा आमिना लिल्बनात की पांच छात्राओं को विदाई दी गई, जिनमें मैमूना शाह,कुदसी शाह,शाहिना,तमन्ना और खुशनुमा शामिल हैं।इसके अलावा, 23 छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मदरसा आमिना लिल्बनात की छात्राओ ने कार्यक्रम पेश किया।अब्दुल्ला बहराइची और हाफिज सुफियान ने नात और मनक़बत पेश की।इस अवसर पर मौलाना वकार अहमद कासमी,हाफिज खुबैब, शबीना मस्जिद के मुतवल्ली आफाक अहमद,मुहम्मद इब्राहिम,मास्टर साधु शरण के अलावा छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे l

Editor CP pandey

Recent Posts

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

2 minutes ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

10 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

19 minutes ago

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…

24 minutes ago

कक्षा एक-दो में अंकों की जगह मिलेंगे स्टार, व्यवहार से रचनात्मकता तक होगा आकलन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…

28 minutes ago

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

35 minutes ago