मासूम का गला रेत कर की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव

एसपी ने मौके का पर किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नानपारा कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव निवासी ,लगभग 10 वर्षीय बालक विवेक वर्मा कक्षा पांच का छात्र की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। शव गेहूं के खेत में मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम परसा अगैया निवासी किशुन वर्मा बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ एक समारोह में शामिल होने गए थे। जबकि उनका 10 साल का बेटा विवक घर पर था। रात लगभग नौ बजे के आसपास वह घर पहुंचे तो अपने पुत्र को घर पर नहीं देखा। इस पर खोजबीन शुरू की तो पास के ही गेहूं के खेत में पुत्र का शव देखा। बालक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। इस पर सभी रोने लगे। और घर में मातम छा गया। तत्काल परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटना के खुलासे का निर्देश दिया। उधर उस मासूम के पिता ने यह जानकारी दी कि बालक का किसी से भी दुश्मनी नहीं था। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन ने बताया कि बालक की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। गले और सिर में धारदार हथियार के निशान हैं। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

15 seconds ago

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

24 minutes ago

युवाओं और कारीगरों के लिए बड़ा मौका: उद्यमिता कार्यशाला की तारीख बदली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…

28 minutes ago

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

34 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

39 minutes ago

बाढ़ प्रभावित टोलों में स्वास्थ्य सुविधा और चारे का संकट, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…

43 minutes ago