लहसुन प्याज चुकंदर की एक अनोखी चोरी का मामला आया सामने :उत्तर प्रदेश से

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

यह अनोखा मामला है श्रीरामपुर थाना क्षेत्र का

चोरी का अनोखा मामला सामने आया है जो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले अंतर्गत स्थित भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के गसहा ग्राम में हुई लहसुन प्याज व चुकंदर की चोरी का है। जो की श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।
वहीं आप को बता दें कि यह मामला बीती देर रात्रि ग्राम में हुई है जो एक अनोखी चोरी से जुड़े होने के कारण लोगों के बीच कौतूहल एवं जन चर्चा का विषय बना हुआ है।चोरों ने एक किसान के खेत से जब लहसुन, प्याज व चुकन्दर की अनोखी चोरी कर लिया वहीं इस चोरी की ख़बर जैसे ही क्षेत्र में लोगों तक पहुंची लोगों के बीच बड़े जोर–सोर के साथ जन चर्चा का विषय बन गया है, लोगों का यहां तक कहना है कि इस समय बजार में लहसुन महंगी होने के वजह से चोरों ने इस नए अंदाज में एक अनोखी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि परगसहा ग्राम निवासी हृदयानंद सिंह कुशवाह ने अपने ही ग्राम से पूर्व की तरफ अपने खेत में ही लहसुन सहित अन्य सब्जियों की खेती किया था वहीं बीते 31 मार्च की देर रात्रि को किसान के खेत से कुछ अज्ञात चोरों द्वारा तकरीबन दो कट्ठा खेत के लहसुन को चुरा लिया गया जबकि वहीं दूसरी तरफ़ खेत में लगे प्याज और चुकंदर की भी कुछ फसल चुरा ले गए, पीड़ित किसान का कहना है कि हमारा करीब दस हजार रूपए का नुकसान हुआ है। जो हमारे द्वारा अपनी तहरीर स्थानीय थाने को दे दी गई है। वहीं
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्रीरामपुर का कहना है कि तहरीर मिला है हल्का दरोगा दीपक सिंह द्वारा जांच किया जा रहा है जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

1 hour ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

1 hour ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

2 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

2 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

2 hours ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

13 hours ago