सी- विजिल ऐप्प पर आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन होने पर कर सकते हैं शिकायत: जिला निर्वाचन अधिकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन व्यय सम्बंधी उपबन्धों के उल्लघनों की शिकायत दर्ज करने के लिए c-VIGIL APP विकसित किया गया है। c-VIGIL APP का अर्थ है जागरूक, नागरिक और यह स्वतत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के संचालन में नागरिकों की सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका पर जोर देता है। c-VIGIL APP एक उपभोक्ता अनुकूल मोबाइल एप्लीकेशन है जिसे संचालित करना आसान है जिसका उपयोग वर्तमान संसदीय निर्वाचन की घोषणा की तारीख से उल्लघनों की रिपोटिंग के लिए किया जा सकता है। इस ऐप की विशेषता यह है कि यह केवल फोटो/वीडियों और ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है ताकि निगरानी टीम को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिलना सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि इस ऐप्प को ऐसे किसी भी स्मार्ट फोन में इंस्टाल किया जा सकता है जिसमें कैमरा, इण्टरनेट कनेक्शन और जीपीएस एक्सेस हो। इस एप्लीकेशन का उपयोग करके आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की घटनाओं को देखते ही तत्काल इसकी रिपोर्ट कर सकते है और इसके लिए उन्हें रिटर्निंग आधिकारी के कार्यालय में भी नहीं जाना पड़ेगा। यह ऐप निगरानी दलों के साथ जुड़ा है जिससे एक तीव्र और सटीक रिपोंटिग कार्यवाही और निगरानी प्रणाली का निर्माण होता है। शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या दो मिनट का विडियों और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। शिकायत के साथ कैप्चर की गयी जानकारी स्वतः ही जिला नियंत्रण कक्ष में चली जाती है जिससे निगरानी दल को कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर भेज दिया जाता है। c-VIGIL APP के माध्यम से दर्ज की गयी शिकायतो का निस्तारण 100 मिनट में किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सी विजिल ऐप्प वेबसाइट http://cvigil.eci.gov.in/theme/user-manual-html से तथा गूगल प्ले स्टोर एवं ऐप्पल स्टोर से भी निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

3 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

3 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

3 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

4 hours ago