Categories: Uncategorized

दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्पर। राजकीय पौधशाला, भुजौली, देवरिया में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत देवरिया के अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी थे।
गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद देवरिया को राज्य औद्यानिक मिशन योजना में चयनित किया गया है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 से कार्यक्रमों का संचालन प्रारंभ होगा। उन्होंने जैविक खेती, उर्वरकों और दवाओं के संतुलित उपयोग और औद्यानिक फसलों की खेती पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को सिघाड़ा, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, गुलाब, गेंदा, मशरूम उत्पादन, और वर्मी कम्पोस्ट जैसे फायदेमंद कार्यक्रम अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार सौदागर सिंह ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मान्धाता सिंह ने आम, अमरूद, केला, पपीता, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती में नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रिप सिस्टम के साथ स्ट्रॉबेरी की खेती एक एकड़ में 7-8 लाख रुपये की आमदनी दे सकती है। डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने ड्रैगन फ्रूट की खेती के लंबे समय तक लाभदायक होने की जानकारी दी।
एन.एच.आर.डी.एफ. के प्रभारी डॉ. विनोद सिंह ने प्याज और लहसुन की खेती से होने वाले लाभ और उनकी खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालन के साथ कृषि को जोड़कर अधिक आय प्राप्त करने और पशुओं की देखभाल व टीकाकरण की आवश्यकता पर बल दिया।
गोष्ठी में प्रगतिशील कृषक करूणेश मौर्या ने ताइवान पिंक अमरूद की खेती के लाभ और अपने अनुभव साझा किए। बी.आर.डी.पी.जी. कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सत्येंद्र सिंह ने फूलों की खेती जैसे गेंदा और गुलाब पर जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी, अपर कृषि अधिकारी, जी.एम.डी.आई.सी. प्रतिनिधि, और आरसेटी के निदेशक राकेश कुमार ने विभागीय योजनाओं और बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी। अंत में जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, किसानों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया। इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

7 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

7 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

7 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

7 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

7 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

7 hours ago