जिला क्रीड़ा स्टेडियम में संपन्न हुआ वृहद योगाभ्यास

योग प्रशिक्षक शुभम् द्विवेदी,आशुतोष चौधरी और रानी चंद्रा के मार्गदर्शन में कराया गया योगासन

योग मानवता व विश्व को भारत की अमूल्य देन—नोडल अधिकारी

योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आत्मा का आराम है— डीएम

वृक्षारोपण कर, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ा स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
सामूहिक योगाभ्यास में विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, नोडल अधिकारी व सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा,जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय सहित लगभग 1000 लोगों ने योगाभ्यास किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सदर ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वैश्विक मान्यता मिली। यह भारत के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि यह मन को भी शांत करता है और आत्मा को संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अवसाद और बीमारियों से बचने के लिए योग एक कारगर उपाय है। योग करो, निरोग रहो केवल नारा नहीं बल्कि जीवन जीने की दिशा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
नोडल अधिकारी ने सभी को भव्य और व्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि योग मानवता व विश्व की अमूल्य देन है। आज दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने कुशल योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। आवश्यकता योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने की है। इससे हम अनेक शारीरिक व मानसिक व्याधियों से निपट सकते हैं।
जिलाधिकारी ने सामूहिक योगाभ्यास के लिए आए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि इससे आत्मा को भी आराम मिलता है। योग एक प्राकृतिक विधा है, जो स्वस्थ जीवन की राह दिखाती है। हम सबको आज यह प्रण लेना चाहिए कि हम नियमित रूप से योगाभ्यास करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि योग न किसी धर्म से जुड़ा है और न ही किसी जाति से। यह एक वैज्ञानिक पद्धति है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रतिदिन योग करें और अपने परिवार, समाज व राष्ट्र को स्वस्थ बनाने में सहयोग दें। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस को वैश्विक मान्यता दिलाई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने योग को भारतीय संस्कृति की अद्भुत देन बताया। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि तन मन और आत्मा का संतुलन है। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।
इससे पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार और जिला होमियोपैथी अधिकारी डॉ आर.के. द्विवेदी ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने विशाखापत्तनम से प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी लोगों ने प्रशिक्षक शुभम द्विवेदी, आशुतोष चौधरी और रानी चंद्रा के मार्गदर्शन में वज्रासन, भुजंगासन, शवासन,कटि चक्रासन, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास किया।
इसके उपरांत योग सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथिगण द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथिगण द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस दौरान योगाभ्यास में अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवनीत गोयल, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, पीडी रामदरश चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

5 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

5 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

5 hours ago