नागपंचमी पर दंगल प्रतियोगीता

मल्ल युद्ध में 48 जोड़ पहलवानों ने दिखाए दाँव पेंच

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के गौरा में प्रति वर्ष की भांति नागपंचमी पर विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरप्रांतीय पहलवानों ने बेजोड़ कुश्ती का नमूना प्रस्तुत कर हज़ारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान 48 जोड़े पहलवानों को अपने हुनर दिखाने का मौक़ा मिला।
विराट दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ देवरिया सदर के पूर्व विधायक डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ,उपजिलाधिकारी विपिन त्रिवेदी ,पूर्व प्राचार्य प्रोफ़ेसर अजय कुमार मिश्र , नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य ,इंस्पेक्टर राहुल सिंह, कृष्णमुरारी अग्रवाल ,आयोजक पंकज सिंह, गणेश सिंह और दिनेश सिंह ने फ़ीता काटकर और पहलवानो का हाथ मिलवाकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर सत्य प्रकाश मणि ने कहा कि मल्लयुद्ध में न केवल शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन होता है बल्कि पहलवान अपने कुश्ती कला से विरोधी पहलवान को आसमान दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटता है। महाभारत काल के पहले से ही मल्लयुद्ध का इतिहास मिलता है,देश में मल्लयुद्ध का गौरवशाली इतिहास रहा है इसको आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी आने वाली पीढ़ी की है। उपजिलाधिकारी विपिन द्विवेदी ने इस तरह के आयोजनों की प्रशंसा करते हुए कहा की इससे ग्रामीण अंचल के पहलवानो को एक उचित मंच मिलता है । पूर्व प्राचार्य प्रो अजय मिश्र ने कहा है की एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मष्तिष्क का वास होता है और शरीर को स्वस्थ और वलिष्ठ बनाने में मल्लयुद्ध का कोई सानी नहीं है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह ने गौरा के विराट दंगल के गौरवशाली अतीत को रेखांकित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । दंगल में प्रारम्भ में छोटे पहलवानों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया, लेकिन आधा घंटे बाद दूर दूर से आए हुए पहलवानों ने भी अपने दाव पेंच से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवान इटावा ने, माही सिंह लखनऊ को आसमान दिखाया जबकि ब्यूटी बनारस और निकी यादव की कुश्ती बराबरी पर रही।पुरुष पहलवानों में विकास सरहरी गोरखपुर ने मनीष बनारस को आसमान दिखाकर इनामी कुश्ती जीत लिया । तिमल गोरखपुर ने पवन देवरिया को, आकाश महीयवा ने चंद्रेश कुमार गायघाट को, धर्मेन्द्र मऊ ने विकास गायघाट को आसमान दिखाया, जबकि ट्रीमल पहलवान गोरखपुर और आशीष बनारस तथा पाथर महाराजगंज और अमन की कुश्ती बराबरी पर रही।दंगल में रैफरी का कार्य अजय सिंह, पवन सिंह, कोमल यादव, जितेंद्र सोनकर और कृष्णा बजाज ने किया । संचालन कमबीर सोनकर ने किया । इस दौरान मुख्य रूप से अमरजीत सोनकर, प्रदीप जायसवाल, अमित जायसवाल, अनिल सोनकर, योगेश यादव, कल्लू यादव, सप्तम तिवारी, तारकेश्वर सिंह, आदि बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। दंगल के अंत में आयोजक पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दुष्कर्म केस के आरोपी को जेल भेजने की धमकी

दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी…

2 minutes ago

एक सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पीड़ित ने एसपी व जनसुनवाई केंद्र पर लगाई गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र में किराने की दुकान में हुई चोरी का…

11 minutes ago

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

8 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

8 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

8 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

8 hours ago