उत्तर प्रदेश

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान के मकान का लेंटर अचानक क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। उस समय नईम खान समेत उनका पूरा परिवार मकान में लेटा हुआ था। लेंटर का मलबा और ईंटें नीचे गिरने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
परिवार में नईम खान (50), नसरा बेगम (45), बेटी रिफा खान (18), बेटी जोया खान (17) और बेटा आदिल खान (8) मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
नईम खान ने बताया कि लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण मकान का लेंटर कमजोर होकर अचानक गिर गया। उन्होंने कहा कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान अपने घरों की स्थिति को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश जारी रही तो कमजोर मकानों में हादसे का खतरा बढ़ सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

8 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

21 minutes ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

25 minutes ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

33 minutes ago

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

47 minutes ago

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दुष्कर्म केस के आरोपी को जेल भेजने की धमकी

दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी…

59 minutes ago