अराजक तत्वों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का लगाया आरोप
बड़हलगंज /गोरखपुर( राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड गोला के ग्राम पंचायत धौरहरा के राजस्व ग्राम इटौवा उर्फ प्रेमगढ़ में ग्राम प्रधान रामेश्वर दूबे ने उपजिलाधिकारी गोला को पत्रक देकर राजस्व ग्राम इटौवा उर्फ प्रेमगढ़ में चकमार्ग संख्या 74 के पैमाइश कराने के बाद रास्ता निर्माण में ताड़, खजूर के पौधों को हटाने हेतु उपजिलाधिकारी को दिया पत्रक । परन्तु इस बीच प्रधान धौरहरा द्वारा आरोप लगाया गया कि गांव के ही पप्पू निषाद, देवनारायण निषाद संतोष निषाद, योगेंद्र निषाद व अन्य लोगों द्वारा चकमार्ग पाटने का विरोध किया जा रहा है। ग्राम प्रधान धौरहरा रामेश्वर दुबे ने उपजिलाधिकारी गोला को दिए गए प्रार्थना पत्र में सरकारी चकमार्ग में लगे तरकुल के पौधों को हटाने एवं अराजक तत्वों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर उचित कार्रवाई की मांग किया हैI सभा में स्थित चक मार्ग का लेखपाल द्वारा सीमांकन करने के बाद रास्ते का निर्माण कराया जा रहा हैI वही दिए गए तहरीर में लिखा है कि सरकारी चक मार्ग में पेड़ को हटाने पर नशेड़ी युवकों द्वारा बाधा उत्पन्न किया जा रहा I ग्राम सभा के पप्पू निषाद देवनारायण निषाद योगेंद्र निषाद के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया हैI
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…
हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…