तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान में दिया गया विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने का संदेश

बिछुआ/मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा) l वीर अमर शहीद स्वर्गीय श्रीकबीर दास उईके शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत “ तनाव प्रबंधन ” विषयक व्याख्यान प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. शाहिदा बेगम मंसूरी ने तनाव के कारणों, लक्षणों और उससे निपटने की प्रभावी तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट वक्ता डॉ. नवीन कुमार चौरसिया ने शैक्षणिक जीवन में तनाव के प्रभाव और समाधान पर अपने विचार साझा किए, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।
प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना सफलता की कुंजी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को जीवन के तनावों से निपटने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने सत्र का सफल संचालन किया, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। आभार प्रदर्शन डॉ. मनीता कौर विरदी ने किया और सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में शताधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने विषय में गहरी रुचि दिखाई। यह आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हुआ।

rkpshomnath

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago