आपराधिक कानूनों के प्रति जनजागरूकता अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में गुरुवार को सरकार की मंशा के अनुरूप नए आपराधिक कानूनों के प्रति जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहित लागू की गई है, जिसके तहत अंग्रेजों के समय बनाए गए पुराने आपराधिक कानूनों में व्यापक सुधार किए गए हैं। पुराने कानून मुख्यतः दंड देने पर केंद्रित थे, जबकि नए कानून न्याय सुनिश्चित करने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा पर आधारित हैं। विशेष रूप से देशद्रोह संबंधी कानून को समाप्त कर उसकी जगह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए नया प्रावधान जोड़ा गया है। इस अवसर पर थाना सिकंदरपुर के प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक, चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा, कॉलेज की प्राचार्य डाक्टर संजय राय व शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नए कानूनों के प्रमुख बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनकर कानून का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि कानून की जानकारी ही न्याय का पहला कदम है, इसलिए सभी को इन परिवर्तनों को समझना आवश्यक है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

1 hour ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

1 hour ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago