जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025- 26 का आयोजन नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस उत्सव का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। संस्कृति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकासखंड एवं तहसील स्तर पर किया गया था। विकासखंड एवं तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान पाने वाले कलाकारों के बीच जनपद स्तर पर प्रतियोगिता कराई गई। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं शास्त्रीय गायन, ख्याल, ध्रुपद, ठुमरी, दादरी, चैता, चैती, झूला, तबला वादन, कजरी, बिरहा, आल्हा, लोकगीत, शहनाई, ढोल, ताशा, ढोलक, नाल, नौटंकी, रामलीला, रासलीला सहित अन्य विधाओं के प्रतिभागियों द्वारा संस्कृति उत्सव में प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों को अंक प्रदान करने हेतु जनपद स्तर पर तीन जजों बलवंत सिंह, सोनी सिन्हा एवं योगेन्द्र चौहान की नियुक्ति की गई। तीनों जजों द्वारा प्रतिभागियों के कार्यक्रम के अनुसार पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के अंक प्रदान किया गया। जनपद स्तर पर विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का दिनांक 19 एवं 20 जनवरी 2026 को प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा एवं मंडल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाला कलाकारों को दिनांक 24 से 26 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
