खेत की रखवाली को गए किसान की बाघ के हमले में मौत क्षत विक्षत हालत में मिला शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद के रमपुरवा बनकटी गांव निवासी एक किसान खेत की रखवाली के लिए गया था वहां पर आए बाघ के हमले में किसान की मौत हों गई। सुबह किसान का क्षत विक्षत शव जंगल के निकट मिला। इससे परिवार के लोग रोने बिलखने लगे और तुरन्त सुचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा बनकटी गांव निवासी शिवधर चौहान उर्म लगभग 55 वर्षीय किसान शनिवार शाम को वह खेत की रखवाली करने के लिए गये थे लेकिन देर रात तक किसान वापस घर नहीं आया। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं रविवार सुबह परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने शिवधर की खोजबीन की तो किसान का क्षत विक्षत शव जंगल के निकट पड़ा मिला। बाघ ने किसान के चेहरे और शरीर के अन्य भाग को लिया। इससे परिवार के लोग रोने लगे। परिवार के लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। किसान के क्षत विक्षत शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि किसान की बड़े जंगली जीव के हमले में मौत हुई है। फिलहाल बाघ और तेंदुआ के पद चिन्ह की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बाघ का ही हमला है। उधर वन क्षेत्राधिकारी ने मृतक के परिवार को पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा। निरंतर हो रहे हमलों से गांव के लोगों में नाराजगी है। सभी ने सुरक्षा की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

3 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

3 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

3 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

4 hours ago