गुणवान को कष्ट भोगना पड़ता है

उनका कहना कि नींद आये न आये,
रात में चिराग़ बुझाना ही पड़ता है,
क्योंकि रात भर किसी का उन्हें यूँ
जलना जो अच्छा नहीं लगता है।

कमरे का चिराग़ बेशक बुझा दो,
पर दिल का चिराग़ जलाये रखना,
नींद भी आयेगी व मधुर सपने भी,
सपनों का दीपक जलाये रखना ॥

चिराग़ दूसरों को प्रकाश देता है,
इसलिये ही उसे जलना पड़ता है,
सोने वाले को क्या फ़र्क़ पड़ता है,
वह तो गहरी मीठी नींद सो जाता है।

गुणवान को कष्ट भोगना पड़ता है,
पर निर्गुण हमेशा प्रसन्न रहता है,
गुणों की परवाह करनी पड़ती है,
जबकि गुणहीन बेफिक्र रहता है।

आदित्य तोते का गुण सुंदरता है,
इसलिए पिंजरे की क़ैद में रहता है,
कौआ कुरूप होता है इसलिए वह
गगन में स्वच्छंद विचरण करता है।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpnews@desk

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

2 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

3 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

3 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

3 hours ago