नगर की सड़क का टूटा स्लैब बना हादसे का सबब, राहगीर हो रहे घायल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा )।नौतनवां नगर क्षेत्र के जय हिंद चौराहे के पास मुख्य सड़क पर नाली के ऊपर बना स्लैब बीते दो माह से टूटा हुआ पड़ा है, जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं। यह सड़क हमीद नगर, अम्बेडकर नगर और उस्मान नगर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों को नगर से जोड़ती है। टूटा हुआ स्लैब अब राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बन चुका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस टूटे स्लैब के कारण प्रतिदिन अनजान राहगीर, साइकिल सवार व ई-रिक्शा चालक उसमें फंस कर गिरते हैं और गंभीर रूप से चोटिल हो जाते हैं। अब तक कई लोग चोट खा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं।
ग्रामीणों में रमेश, प्रमोद यादव, संतोष कुमार, विजय भारती, महेन्द्र सिंह, राकेश, जगदीश, रघुपति, सुरेन्द्र, बबलू और गोपाल आदि ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि टूटे हुए स्लैब की मरम्मत कार्य अविलंब कराया जाए, ताकि आम नागरिकों को हो रही परेशानी और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

1 hour ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

1 hour ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

1 hour ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

2 hours ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

2 hours ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

2 hours ago