अंधेरे की काली साया में जी रहे लोग,विधायक की पहल बेअसर

सरकार की विद्युतीकरण योजना बनी मजाक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य और केंद्र सरकार जहां हर घर बिजली देने की बात कर रही हैं,वहीं नौतनवां नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 राजेन्द्र नगर, नई बस्ती, वार्ड नंबर 3 हमीद नगर और वार्ड नंबर 9 उस्मान नगर के सैकड़ों परिवार आज भी बिजली के बिना अंधेरे की काली साया में जीवन बिता रहे हैं। गर्मी का प्रकोप चरम पर है और बिजली की अनुपलब्धता ने स्थिति और भी भयावह बना दी है। इन इलाकों के निवासियों ने बताया कि उन्होंने बार-बार नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, मगर हर बार बजट की कमी का बहाना बना कर टाल दिया गया।
स्थानीय निवासी नागेन्द्र यादव, मुहम्मद आशिफ, राकेश शर्मा, कन्हैया मिश्रा, चन्द्रावती सिंह, शान्ती, अखण्ड यादव, गीता, संतोष शर्मा, सुशीला, राजू गौड़, विक्रम, रेनू सिंह, उषा राय, जीवन प्रसाद, समीउल्लाह, अजीउल्लाह, सुधीर भारती, सुनील शर्मा और केदार नाथ वर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, नाली और सड़क से भी वंचित हैं।विधायक की चिट्ठी भी हवा में उड़ गई
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब 18 मार्च 2025 को विधायक ऋषि त्रिपाठी को इन वार्डों की दुर्दशा की जानकारी मिली। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत वितरण मंडल, महराजगंज के अधीक्षण अभियंता को अपने लेटर पैड पर पत्र भेजा और लिखा कि सम्बंधित विद्युत विभाग अपने स्तर से तत्काल सर्वे कराकर विभागीय योजना के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। नगर वासियों को बिजली मिले और कृत कार्रवाई से अवगत कराया जाए।लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पत्र के तीन महीने बीत जाने के बाद भी न तो सर्वे हुआ और न ही कोई कार्यवाही, जिससे साफ होता है कि विधायक के निर्देशों को भी विभाग दरकिनार कर चुका है।
अब सवाल यह उठता है कि जब एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की बात को ही नजरअंदाज कर दिया जा रहा है, तो आम जनता की कौन सुनेगा? बिजली न होने से न सिर्फ गर्मी और अंधेरे की समस्या है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों पर भी असर पड़ रहा है।क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि तत्काल विद्युत विभाग द्वारा सर्वे कराया जाए। सभी वार्डों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।नगर पालिका मूलभूत सुविधाएं सड़क, पानी, नाली प्रदान करे।विभागीय लापरवाही पर उच्च स्तरीय जांच हो।सरकार के दावे तभी सार्थक होंगे जब अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी विकास की रोशनी देख सके। क्या नौतनवां के इन इलाकों के लोग भी कभी उजाले में सांस ले पायेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

20 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

21 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

22 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

22 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

22 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

22 hours ago