बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पर बीसीजी टैक्नीशियन कार्यरत कर्मचारी की सड़क हादसे में बुधवार को मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के अमिला थाना घोसी निवासी सुधीर गिरी 48 पुत्र स्व अरविन्द गिरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पर विगत करीब पांच वर्षों से बीसीजी टैक्नीशियन पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि प्रत्येक दिन की भांति अपने गांव से ड्यूटी पर आ रहे थे कि क्षेत्र के बहदूरा चट्टी के पास किसी अज्ञात वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बुरी तरह घायल हो गए। आस पास के लोगों ने पीएचसी मनियर पहुंचाया जहां डाक्टर ने अपने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कारवाई में जुटी है। उधर सुधीर गिरी की मौत की सुचना जब परिजनों को मिली तो चिख पुकार मच गई। पीएचसी मनियर पर पहुंची पत्नी पूनम गिरी का रोते रोते बुरा हाल है। नोएडा में पढ़ाई कर पुत्र हिमांशु व पुत्री वैष्णवी भी बलिया के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…