Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघरों पर अंडा और मुर्ग़ा का उत्पादन कर,बढ़ाएं अपनी आमदनी- सूर्य प्रताप...

घरों पर अंडा और मुर्ग़ा का उत्पादन कर,बढ़ाएं अपनी आमदनी- सूर्य प्रताप शाही

विद्यालय कक्ष का शिलान्यास एवं दो स्मार्ट क्लास/प्रयोगशाला कक्ष किया लोकार्पण

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘गाँव चलो अभियान’ के तहत बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती के दो दिवस पूर्व शनिवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत नरायनपुर के मुसहर बस्ती में ‘अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उत्थान योजना’ के अंतर्गत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित ‘निवेश वितरण कार्यक्रम’ के मुख्य अतिथि प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सौ से अधिक मुसहर परिवार को मुर्गी के चूज़े,उनके लिये एक माह का दाना, अंडों के रखने का ट्रे, त्रिपाल,जैविक खाद वितरण किया। जिससे वे गांव में अपने घरों पर अंडा और मुर्ग़ा का उत्पादन कर अपनी आमदनी बढा सकें और इसके लिये उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया एवं बाबा साहब के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्कूल चलो अभियान के तहत पथरदेवा में पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय में दो मंजिला कक्ष के शिलान्यास एवं दो स्मार्ट क्लास/प्रयोगशाला कक्ष के लोकार्पण कार्यक्रम एवं शैक्षिक सत्र 2024-25 में ब्लॉक स्तर पर नवीन गठित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यशाला में सम्मिलित हुआ, इस दौरान दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल वितरण किया तथा दृष्टिहीन बच्चों को पढ़ाई हेतु आवश्यक सामग्री वितरण किया।इसके साथ ही तरकुलवा कस्बा में गांव चलो अभियान के अंतर्गत विकास यात्रा,विधान सभा के बूथ अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति – डॉ बिजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी जी, जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ जितेन्द्र प्रताप राव,मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव,ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी,राजू भारती,नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा जी, ग्राम प्रधान नारायणपुर सिराज अहमद,राजेश सिंह सेंगर जी, श्री अंबुज शाही,पूर्व सरल यादव, कन्हैया चौहान,श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पु शाही,ब्लॉक प्रमुख बैतालपुर प्रभाकर राय,नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, अंबुज शाही,रामाशीष प्रसाद,रंजीत सिंह, अवनीश पाठक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments