
उपभोक्ताओं से जमा कराया गया एक लाख पचास हजार रुपए
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के विद्युत उपखण्ड अड्डा बाजार के जेई शशिकांत वर्मा के नेतृत्व में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।यह अभियान मुड़ली, महुअवां और राजपुर में चलाया गया जिसमे 64 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया तथा 21 उपभोक्ताओं से कुल एक लाख पचास हजार रूपये जमा कराया गया। इस सन्दर्भ में जेई शशिकांत वर्मा ने कहा कि अधिकाधिक बकाया वसूलना तथा विद्युत चोरी रोकना लक्ष्य है। सभी उपभोक्ता ससमय अपने बकाया का भुगतान करें।
इस अभियान में संतोष पाण्डेय,रामानंद, राजेश सिंह, शमसेर आदि लोग मौजूद रहें।
More Stories
ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
मोहर्रम पर निकाला ताजिया जुलूस, करतब दिखाए
गौ सेवा से मिलेगा आत्मिक सुख और पर्यावरण संरक्षण: रमाकांत उपाध्याय