Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही कार पानी में गिरी, दो बच्चों...

बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही कार पानी में गिरी, दो बच्चों की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बाढ़ प्रभावित धनघटा तहसील क्षेत्र के कंचनपुर गाँव में मंगलवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही प्राईवेट कार अनियंत्रित होकर पानी में पानी में चली गई। जिसमें सवार 2 बच्चे डूबने लगे। आस-पास के लोगों ने बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीरावस्था जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिल रही जानकारी के अनुसार कंचनपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव अपनी कार से अपने पुत्र आर्यन (6) और पुत्री अरुवि (4) को स्कूल छोड़ने जा रहे थे कि अभी वे गांव के बाहर सड़क पर निकले ही थे कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सड़क के किनारे काफी गहरे पानी में गिर गई और दोनों बच्चे पानी में डूबने लगे। दोनों की हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments