Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रेनिंग के बाद वापस लौटे जवान का ग्रामवासियों ने किया स्वागत

ट्रेनिंग के बाद वापस लौटे जवान का ग्रामवासियों ने किया स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा राजा निवासी सत्येंद्र चौधरी उर्फ अभिषेक चौधरी पुत्र वंशराज चौधरी ने सीआरपीएफ में ग्यारह महीने की ट्रेनिंग के बाद घर वापस आया । घर वापस आने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टीटू उर्फ ऋषिराज राय द्वारा माला पहना कर अभिषेक का स्वागत कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि गांव में अभिषेक के सीआरपीएफ में ज्वाइन करने पर गांव में खुशी की लहर है। हमें गर्व है कि हमारे ग्राम पंचायत का लाल आज सरहद पर देश की रक्षा करने के लिए तत्पर रहेगा जिससे हम सभी लोग गौरवान्वित हैं। सीआरपीएफ जवान अभिषेक चौधरी ने बताया कि ग्यारह महीने ट्रेनिंग पूरा करने के बाद छुट्टी पर घर आया हूं। बीस दिनों की छुट्टी मिली है उसके उपरांत त्रिपुरा के 71वी बटालियन में जॉइनिंग कर देश की रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहूंगा। गांव के लड़के,बूढ़े व जवान अभिषेक से मिलने के लिए बेताब थे। गांव के तमाम लोग अभिषेक से मिले व ढ़ेर सारी बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सचिन,दुर्गेश,डॉ डी डी एम ,भोलू चौधरी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments