Tuesday, March 31, 2026
Homeमहाराष्ट्रमुंबई के अजय बंसराज उपाध्याय ने हिन्दू महासभा पत्रकार प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय...

मुंबई के अजय बंसराज उपाध्याय ने हिन्दू महासभा पत्रकार प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर पत्रकार प्रकोष्ठ हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ ने हिन्दू पत्रकार सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन आरंभ कर दिया है। पिछले 14 वर्षों से प्रकाशित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्र की परम्परा के पत्रकार मुंबई निवासी अजय बंसराज उपाध्याय को हिन्दू पत्रकार सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी .एन. तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार सदैव अपनी जान जोखिम में डालकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। पत्रकारों की सुरक्षा और हितों पर शासन प्रशासन का मौन पत्रकार जगत के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी अन्य समस्याओं को उचित मंच के माध्यम से समाधान करवाने के लिए ही हिन्दू पत्रकार सभा का गठन किया गया है। हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजेश वशिष्ठ ने अजय उपाध्याय को मनोनीत करते हुए कहा कि उनकी योग्यता और प्रतिभा हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने से उत्तम कोटि के प्रतिभावान पत्रकारों को हिन्दू महासभा से जोड़ते हुए हिन्दू पत्रकार सभा की 40 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन पूर्ण करेंगे।
हिन्दू पत्रकार सभा के नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय बंशराज उपाध्याय ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ का आभार प्रकट करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments